Tech
8,000mAh बैटरी वाला नया पावरहाउस, Oppo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च; प्री-ऑर्डर भी हुए शुरू
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने शुक्रवार को एलान किया कि उसका नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro अगले हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये नया स्मार्टफोन कंपनी की A7 लाइनअप में दूसरा मॉडल होगा और इसे हाल ही में लॉन्च हुए Oppo
लेखक Saket Singh Baghel38K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने शुक्रवार को एलान किया कि उसका नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro अगले हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये नया स्मार्टफोन कंपनी की A7 लाइनअप में दूसरा मॉडल होगा और इसे हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max से नीचे प्लेस किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने कंपनी ने कंफर्म किया है ये फोन ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Oppo ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। ये हैंडसेट 8,000mAh की बैटरी से लैस होगा, जो Pro Max मॉडल में दी गई 10,000mAh बैटरी से थोड़ी छोटी है।


