Tech
लेदर फिनिश और 7900mAh बैटरी, 21 अगस्त को आ रहा है Poco M8x 5G; Snapdragon प्रोसेसर भी मिलेगा
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco M8x 5G भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ये स्मार्टफोन देश में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च से कुछ दिन पहले कंपनी ने खुलासा किया है कि Poco M8x 5G को तीन
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco M8x 5G भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ये स्मार्टफोन देश में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च से कुछ दिन पहले कंपनी ने खुलासा किया है कि Poco M8x 5G को तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। इनमें से एक शेड लेदर फिनिश वाले क्वाड कर्व्ड रियर पैनल के साथ आएगा। Xiaomi के सब-ब्रांड ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि ये हैंडसेट Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट और 7,900mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा।


