Tech
हर महीने रिचार्ज की छुट्टी, एयरटेल के एक साल वैलिडिटी वाले प्लान में मिलते हैं ये बेनिफिट्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में कई प्लान शामिल हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध करवाती है। अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने का झंझट नहीं चाहते
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में कई प्लान शामिल हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध करवाती है। अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने का झंझट नहीं चाहते हैं तो एयरटेल के पास एनुअल प्रीपेड प्लान भी शामिल हैं। इन प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों यानी एक साल की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी के पास दो प्लान हैं, जिनमें वह अनलिमिटेड 5जी के साथ एक साल की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को इन प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली एसएमएस मिलते हैं।


