टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने कुछ दिन पहले ही अपना नया iQOO Z11 5G फोन लॉन्च किया है जिसकी आज यानी 25 अगस्त से सेल शुरू हो गई है। डिवाइस को मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन में AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी टूल्स, हाई-एंड हार्डवेयर और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन मिल रहा है। कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा यूजर्स के लिए फोन में कई खास फीचर्स हैं।
डिवाइस में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। साथ ही फोन में ट्रांसक्रिप्शन, ट्रांसलेशन और डॉक्यूमेंट से जुड़े कामों के लिए AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। डिवाइस बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी ऑफर कर रहा है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...