टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco C85x 5G, Xiaomi के सब-ब्रांड की तरफ से भारत में लॉन्च होने वाला आखिरी C-सीरीज हैंडसेट था। अब कंपनी चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में एक और C-सीरीज फोन लॉन्च करने की तैयारी करती दिख रही है, क्योंकि Poco C95 Pro को उज्बेकिस्तान में एक ऑनलाइन रिटेलर के प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। इस अर्ली लिस्टिंग से अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत, मेन स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कलर ऑप्शन्स, डिजाइन और बाकी डिटेल्स का खुलासा हुआ है। इस हैंडसेट को तीन कलर ऑप्शन्स और दो रैम व स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, इसमें MediaTek चिपसेट और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,500mAh की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।