टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo Y31T 5G को गुरुवार को टेक फर्म के लेटेस्ट Y-सीरीज मिड-रेंज फोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये हैंडसेट कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग लाइव होने के कुछ दिनों बाद देश में आया है, जहां कीमत और रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को छोड़कर बाकी सभी डिटेल्स सामने आ गई थीं। नया Vivo Y31T 5G इस समय कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए देश में बिक्री के लिए अवेलेबल है। ये स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट पर चलता है, जिसे 7,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेयर किया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन शूटर 50-मेगापिक्सल का है। फोन में 6.75-इंच का LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।