टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO इन दिनों अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का अपकमिंग फोन iQOO Z11 होम मार्केट में 20 अगस्त को लॉन्च होना है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन को लेकर कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। कंपनी ने इस फोन के बैटरी कैपेसिटी, एआई फीचर्स और प्राइस रेंज के बारे में जानकारी शेयर की है।
iQOO Z11 प्राइस रेंज और फीचर डिटेल्स
iQOO Z11 स्मार्टफोन को चीन में 40,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जाएगा। iQOO का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 7,050mAh बैटरी के साथ आएगा। यह बड़ी बैटरी लर्निंग, कंटेंट क्रिएशन, एंटरटेनमेंट और मल्टीटास्किंग जैसे एक्टिविटीज में यूजर्स को बेहतर बैटरीलाइफ ऑफर करेगी। फिलहाल चार्जिंग स्पीड को लेकर कंपनी ने जानकारी शेयर नहीं की है।