Tech
7,050 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च: 144Hz डिस्प्ले, 12GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने iQOO Z11 के नाम से पेश किया है। ये डिवाइस कंपनी की Z सीरीज में नए मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। फोन में MediaTek Dimens
लेखक Sameer Saini28K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने iQOO Z11 के नाम से पेश किया है। ये डिवाइस कंपनी की Z सीरीज में नए मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ 12GB तक RAM देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन में 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिल रही है। कैमरा के मामले में भी फोन काफी शानदार है जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...


