Tech
सिर्फ 6.59mm थिकनेस और 6000mAh बैटरी के साथ आएगा Tecno Camon Slim 5G, चेक करें सभी फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कन्फर्म हो गई है। कंपनी ने अपने Camon सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन को ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट करते हुए कई स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन
लेखक Digital Desk27K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कन्फर्म हो गई है। कंपनी ने अपने Camon सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन को ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट करते हुए कई स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन रिवील किए हैं। इस फोन को MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। टेक्नो के इस फोन की थिकनेस 6.39mm है।
Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन की कीमत और सेल को लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। यह फोन Burgundy Red, Gossamer White, Matisse Black, Neo Mondrian, Rebel Pink, और Van Gogh Blue कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टेक्नो का यह फोन दो वेरिएंट्स - 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में लॉन्च किया जाएगा।


