टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन वियरेबल ब्रांड Fire-Boltt की पैरेंट कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में नए ब्रांड boltt के साथ एंट्री की है। हाल ही में कंपनी ने बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन डिवाइस को boltt Ace 5G और boltt Evo के नाम से पेश किया गया है। दोनों फोन्स को खासतौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं।