टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor Play 20A पेश करने का एलान किया है। इस फोन को बड़ी बैटरी और एक सेकेंडरी रियर स्क्रीन के साथ लाया गया है। ऑनर ने इस रियर स्क्रीन को सेल्फी डिस्प्ले नाम दिया है। इस फोन में मीडियाटेक का चिपसेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Honor Play 20A की स्पेसिफिकेशन्स
Honor Play 20A स्मार्टफोन में 6.9-इंच की IPS स्क्रीन दी है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और स्लीम बैजल मिलते हैं। यह फोन बजट सेगमेंट में लाया गया है, जिसमें सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी गई है। ऑनर के इस फोन में कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी दी है। Honor Play 20A स्मार्टफोन MediaTek G81 प्रोसेसर दिया है। ऑनर का यह फोन एंट्री-लेवल चिपसेट के साथ मार्केट में लाया गया है, जो डेली यूज जैसे ब्राउजिंग, मैसेजिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही यह चिप हल्की-फुल्की गेमिंग में भी निराश नहीं करता है।