Tech
6,000mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लावा ने भारत में अपना एक और नया किफायती 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Lava Virat V1 Pro 5G के नाम से पेश किया है। डिवाइस को नए विराट लाइनअप के तीसरे मॉडल के तौर पर पेश किया गया।
लेखक Sameer Saini15K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लावा ने भारत में अपना एक और नया किफायती 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Lava Virat V1 Pro 5G के नाम से पेश किया है। डिवाइस को नए विराट लाइनअप के तीसरे मॉडल के तौर पर पेश किया गया। नया स्मार्टफोन जल्द ही देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फोन को एक ही RAM और स्टोरेज ऑप्शन और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। डिवाइस में Unisoc चिपसेट मिल रहा है, जिसे 6GB RAM के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें 6,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...


