Tech
6,000 mAh बैटरी वाले किफायती 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज के आसपास नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो Lava का नया फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने भारत में कुछ दिन पहले अ
लेखक Sameer Saini18K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज के आसपास नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो Lava का नया फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने भारत में कुछ दिन पहले अपना नया Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी सेल कल यानी 31 अगस्त से दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है।
फोन में बड़ी 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। Lava ने इस स्मार्टफोन को अपने Virat सीरीज के तीसरे मॉडल के तौर पर पेश किया है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...


