Tech
पीछे अनोखी डिस्प्ले वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, MediaTek प्रोसेसर और 8GB तक RAM भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस नए डिवाइस को Infinix Hot 70 Pro 5G के नाम से पेश करने जा रही है। डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। यह स्मार
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस नए डिवाइस को Infinix Hot 70 Pro 5G के नाम से पेश करने जा रही है। डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। यह स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है। डिवाइस को लॉन्च के बाद Flipkart पर बेचा जाएगा और उम्मीद है कि कंपनी इसे अपनी भारतीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराएगी।
कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके बारे में कुछ जानकारी जैसे कि इसका डिस्प्ले, पीछे का डिजाइन और कलर ऑप्शन भी शेयर किए हैं। खास बात यह है कि Hot 70 Pro 5G पहले से ही कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है, हालांकि भारतीय मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन अलग होने की बात कही जा रही है। चलिए पहले इसकी लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...


