Tech
दो नए 5G फोन: 8,050 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 16GB तक RAM भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Poco F9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उसकी आने वाली सीरीज के फोन परफॉर्मेंस-फोकस्ड होंगे। इस लाइनअप में दो मॉडल Po
लेखक Sameer Saini37K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Poco F9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उसकी आने वाली सीरीज के फोन परफॉर्मेंस-फोकस्ड होंगे। इस लाइनअप में दो मॉडल Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। जबकि रेगुलर F9 वैरिएंट के लॉन्च होने की संभावना अभी नहीं है।
ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों मॉडल चीन में बिकने वाले Redmi K100 सीरीज के स्मार्टफोन पर बेस्ड होंगे। Xiaomi के सब-ब्रांड ने अब खुलासा किया है कि Poco F9 सीरीज क्वालकॉम के फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट से पावर्ड होगी।


