Tech
वाइड-स्क्रीन वाला नया 5G फोन लॉन्च: 7,000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने अपना एक और नया वाइड-स्क्रीन वाला 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Huawei Pura X View के नाम से चीन में पेश किया है। कंपनी ने अपने इस फोन को लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर प
लेखक Sameer Saini13K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने अपना एक और नया वाइड-स्क्रीन वाला 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Huawei Pura X View के नाम से चीन में पेश किया है। कंपनी ने अपने इस फोन को लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। डिवाइस में HarmonyOS 7.0 देखने को मिल रहा है और इसमें Kirin 9030S चिपसेट है।
साथ ही इस नए Huawei Pura X View में टैबलेट जैसा 6.39-इंच OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6500-निट और आस्पेक्ट रेशियो 16:9.5 बताया गया है। फोन में 200-मेगापिक्सल कैमरा और 7,000mAh की बैटरी भी है। आइए फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...


