टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में CSIRO के वैज्ञानिकों ने जेम्स क्वॉच के नेतृत्व में दुनिया का पहला वर्किंग क्वांटम बैटरी प्रोटोटाइप तैयार करने का दावा किया है। नॉर्मल इलेक्ट्रोकेमिकल बैटरियों के उलट, जो साइज में बड़ी होने पर चार्ज होने में ज्यादा टाइम लेती हैं, क्वांटम बैटरीज 'सुपरएब्जॉर्प्शन' नाम के प्रोसेस का इस्तेमाल करती हैं, जिससे ज्यादा मॉलिक्यूल्स जुड़ने पर ये और तेजी से चार्ज होती हैं। ये प्रोटोटाइप फेम्टोसेकंड्स यानी एक सेकंड के अरबवें हिस्से में एनर्जी सोख सकता है।