टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Moto Buds 2 Fusion इसी महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है और इसकी सेल Flipkart के जरिए होगी। इस TWS के लिए Flipkart और Motorola India की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे इसकी उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हो गई है। Moto Buds 2 Fusion में 12.4mm डायनैमिक ड्राइवर्स, छह माइक्रोफोन्स और Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी मिलेगी। दावा है कि ये ईयरफोन्स सिंगल चार्ज में कुल 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं।