टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Buds को गुरुवार को भारत में कंपनी के नए iQOO Z11 के साथ लॉन्च कर दिया गया है। ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स कंपनी के नए बजट ऑप्शन के तौर पर आए हैं। एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए तैयार iQOO Buds को सिंगल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ये ईयरबड्स 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स से लैस हैं। इसके अलावा इनमें डुअल माइक्रोफोन सेटअप और AI कॉल नॉइज रिडक्शन का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये TWS अपने पेबल-शेप चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ देंगे। इन-इयर डिजाइन वाले ये बड्स सिलिकॉन टिप्स के साथ आते हैं।