Tech
अब सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं! स्मार्टफोन के अंदर हो रहे ये बड़े बदलाव बदल देंगे भविष्य
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज ज्यादातर प्रीमियम स्मार्टफोन को देखें, तो उनका डिजाइन काफी हद तक एक जैसा नजर आता है। बड़ी ओएलइडी या एमोलेड स्क्रीन, पतले किनारे और पीछे कई कैमरों वाला सेटअप लगभग हर फ्लैगशिप फोन में देखने
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज ज्यादातर प्रीमियम स्मार्टफोन को देखें, तो उनका डिजाइन काफी हद तक एक जैसा नजर आता है। बड़ी ओएलइडी या एमोलेड स्क्रीन, पतले किनारे और पीछे कई कैमरों वाला सेटअप लगभग हर फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि स्मार्टफोन में नए प्रयोग बंद हो गए हैं।
असल में बदलाव अब फोन के बाहरी डिजाइन से ज्यादा उसके अंदर हो रहा है। बड़ी और ब्राइट स्क्रीन, कई कैमरे और पूरे दिन चलने वाली बैटरी अब प्रीमियम स्मार्टफोन की खासियत नहीं, बल्कि जरूरी फीचर बन चुके हैं। इसलिए कंपनियां अब प्रोसेसर, साफ्टवेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कनेक्टिविटी और बैटरी जैसी तकनीकों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।


