टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों पर एक बार फिर महंगाई का असर पड़ सकता है। जी हां, पिछले कुछ वक्त से टेलीकॉम कंपनियां बिना किसी बड़े एलान के अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव करती दिखाई दे रही हैं। कहीं सस्ते प्लान पूरी तरह बंद कर दिए गए तो कहीं उनकी जगह महंगे ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। यही कारण है कि कुछ रिचार्ज पहले के मुकाबले करीब 16 फीसदी तक महंगे हो गए हैं।