टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम चल रहा है और ऐसे में देशभर में लगातार होने वाली बिजली कटौती ने परेशान कर दिया है। वोल्टेज फ्लक्चुएशन भी इन दिनों एक समस्या बनी हुई है। इसी बीच Orient Electric ने एक नया Ecotech Volt सीलिंग फैन लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी मिल रही है, जो बिजली जाने के बाद बिना इन्वर्टर या पावर सप्लाई के 10 घंटे तक चल सकती है। इसका मतलब है कि आपको 10 घंटे तक हवा मिलेगी।