Tech
₹40,000 से कम में आएगा iQOO Z11, 7,050mAh बैटरी और Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ होगा लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 20 अगस्त को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑफिशियल रिवील के इंतजार के बीच, Vivo के सब-ब्रांड ने अपकमिंग Z सीरीज स्मार्टफोन की प्राइस रेंज, डिस्प्ले और बैटरी डिटे
लेखक Saket Singh Baghel43K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 20 अगस्त को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑफिशियल रिवील के इंतजार के बीच, Vivo के सब-ब्रांड ने अपकमिंग Z सीरीज स्मार्टफोन की प्राइस रेंज, डिस्प्ले और बैटरी डिटेल्स को आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया है। iQOO Z11 में कई AI फीचर्स मिलने की पुष्टि हुई है। देश में इसके दो कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। ये MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलेगा और इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले शामिल होगा। iQOO Z11 इस साल मार्च से ही चीनी मार्केट में उपलब्ध है।


