Tech
4 सितंबर को लॉन्च होंगे 9,000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स, साथ मिलेगा Snapdragon प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco X8 सीरीज में इस हफ्ते के अंत में दो और नए स्मार्टफोन्स शामिल होने जा रहे हैं। भारत में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के साथ अब Poco X8 Power और Poco X8 भी जुड़ेंगे। लॉन्च से कुछ दिन पहल
लेखक Saket Singh Baghel33K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco X8 सीरीज में इस हफ्ते के अंत में दो और नए स्मार्टफोन्स शामिल होने जा रहे हैं। भारत में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के साथ अब Poco X8 Power और Poco X8 भी जुड़ेंगे। लॉन्च से कुछ दिन पहले Xiaomi के सब-ब्रांड ने अपकमिंग Poco X सीरीज के इन दोनों फोन्स से जुड़ी कई डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। Poco X8 Power में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। दोनों हैंडसेट 6.83-इंच के समान AMOLED डिस्प्ले के साथ आएंगे, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Power मॉडल में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 9,000mAh की बैटरी से लैस होगा।


