Tech
पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड-2026: उत्तर प्रदेश को राज्य और निकाय स्तर पर मिले 8 राष्ट्रीय पुरस्कार
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित पीएम स्वनिधि सम्मान अवा
लेखक Shobhit Srivastava50K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड-2026 समारोह में प्रदेश को राज्य और नगरीय निकाय स्तर पर कुल आठ राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।
राज्य स्तर पर तीन श्रेणियों में सम्मानित उत्तर प्रदेश को ''स्वनिधि से समृद्धि'' श्रेणी में पहला और ''ओवरआल परफार्मेंस'' व ''स्पेशल कैंपेन'' में दूसरा स्थान मिला है। वहीं, प्रदेश के पांच नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।



