Tech
तिगरी मेले में बनारस के कलाकारों का कमाल, रेत पर बनाई भगवान शिव और हनुमानजी की प्रतिमा
जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में गंगा रोड स्थित सदर बाजार में भगवान शिव, हनुमान जी और शिवलिंग समेत कई भव्य धार्मिक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
लेखक Asif Ali178K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में गंगा रोड स्थित सदर बाजार में भगवान शिव, हनुमान जी और शिवलिंग समेत कई भव्य धार्मिक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने पहुंच रहे हैं और प्रतिमाओं के साथ फोटो व सेल्फी ले रहे हैं। भगवान शिव की एक प्रतिमा रेत से तैयार की जा रही है। इसे बनाने के लिए बनारस से कलाकार पहुंचे हैं, जो अपनी कला से रेत को शिव की भव्य आकृति दे रहे हैं।



