सुमित शिशोदिया, नोएडा। जनगणना के दूसरे फेज में स्व-गणना की धीमी रफ्तार पर चार्ज अधिकारियों को जिलाधिकारी मेधा रूपम की फटकार लगाने का असर कुछ घंटे में ही दिखने लगा है।
जनपद के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार तक 1600 से ज्यादा लोगों ने स्व-गणना कर ली है। तीन दिनों में ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा 658 जबकि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 572 लोगों की स्व-गणना को रिकार्ड किया गया है।