टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi One 5G इसी महीने के चौथे हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसका एलान हाल ही में टेक फर्म ने किया है। Mivi One 5G की एंट्री के साथ ही Mivi इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखेगा। ये टेक कंपनी आमतौर पर अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन का डिजाइन टीज किया था। अब कंपनी ने बताया है कि Mivi One 5G को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन की स्टोरेज कैपेसिटी का भी खुलासा कर दिया गया है।