टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने इस साल की शुरुआत में iQOO 15T लॉन्च किया था। इस डिवाइस में 6.82-इंच 2K डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर देखने को मिला था। अब, ऑनलाइन एक नई रिपोर्ट्स में सामने आया है कंपनी जल्द ही अगली पीढ़ी के iQOO 16T को लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि ये अपकमिंग डिवाइस अभी टेस्टिंग फेज में है।
उम्मीद है कि कंपनी फोन को अपने पिछले मॉडल की तरह ही 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा यूनिट के साथ पेश करेगी। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि iQOO 16T में क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है...