Tech
2000 रुपये तक महंगे हुए ओप्पो के स्मार्टफोन, Oppo K14 और A6 सीरीज की बढ़े दाम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Oppo K14 और Oppo A6 सीरीज की कीमतें बढ़ा दी हैं। इन दोनों सीरीज के कुछ स्मार्टफोन की कीमत में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से कुछ स्मार्टफोन की कीमतों
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए
-1786539313309.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Oppo K14 और Oppo A6 सीरीज की कीमतें बढ़ा दी हैं। इन दोनों सीरीज के कुछ स्मार्टफोन की कीमत में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से कुछ स्मार्टफोन की कीमतों कंपनी पहले ही बढ़ा चुकी है।
ओप्पो के स्मार्टफोन की कीमतें
ओप्पो ने फिलहाल K14x, स्टेंडर्ड K14, A6c 4G, A6, और A6 Pro स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई हैं। Oppo K14x स्मार्टफोन के 4GB + 64GB वर्जन को अब 17,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत पहले 16,999 रुपये थी। दूसरा वेरिएंट 4GB + 128GB के साथ आता है, जिसकी कीमत अब 19,999 रुपये हो गई है। यह पहले 18,999 रुपये का है। Oppo K14x स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 6GB + 128GB का है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये से बढ़ाकर 22,999 रुपये कर दी है।


