Tech
185Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरे के साथ आए Poco के दो नए फोन, 8,050mAh तक बैटरी भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco ने अपनी फ्लैगशिप F9 सीरीज के पहले दो स्मार्टफोन्स के तौर पर Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro को मंगलवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन्स जल्द ही कंपनी
लेखक Saket Singh Baghel18K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco ने अपनी फ्लैगशिप F9 सीरीज के पहले दो स्मार्टफोन्स के तौर पर Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro को मंगलवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन्स जल्द ही कंपनी की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Ultra मॉडल दो कलर ऑप्शन्स में आता है, जबकि Pro मॉडल तीन अलग-अलग कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स अलग-अलग Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट्स से पावर्ड हैं। Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। ये दोनों नए हैंडसेट्स 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन्स के साथ आते हैं।


