Tech
18% तेजी से खुलेंगे Apps, Xiaomi HyperOS 4 का हुआ एलान; देखें एलिजिबल डिवाइसेस की पूरी लिस्ट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने गुरुवार को अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट HyperOS 4 की घोषणा कर दी है। दावा है कि ये एक री-डिजाइन्ड यूजर इंटरफेस (UI), नए AI-पावर्ड फीचर्स और सिस्टम-लेवल परफॉर्मेंस में बड़े इंप्रूव
लेखक Saket Singh Baghel22K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने गुरुवार को अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट HyperOS 4 की घोषणा कर दी है। दावा है कि ये एक री-डिजाइन्ड यूजर इंटरफेस (UI), नए AI-पावर्ड फीचर्स और सिस्टम-लेवल परफॉर्मेंस में बड़े इंप्रूवमेंट्स लेकर आया है। इसके खास अट्रैक्शन्स में ग्लास-इंस्पायर्ड डिजाइन लैंग्वेज शामिल है। जो रियलिस्टिक रिफ्रैक्शन इफेक्ट्स देती है, जैसा कि iPhone के Liquid Glass में देखने को मिलता है। HyperOS 4 को शुरुआत में Xiaomi के इन-हाउस MiMo लार्ज लैंग्वेज मॉडल से पावर्ड Super AI Assistant 2.0 के साथ बीटा में रोलआउट किया जाएगा।


