टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने कुछ वक्त पहले ही अपना नया Realme C100x फोन लॉन्च किया था। इसी सीरीज के तहत अब कंपनी ने एक और नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे Realme C100i के नाम से पेश किया गया है। इस नए डिवाइस में 6.8-इंच की HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है।
डिवाइस में 4GB RAM और 12GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिल रहा है, यानी फोन में कुल 16GB तक RAM मिल रही है। कंपनी का कहना है कि फोन में ArmorShell प्रोटेक्शन मिल रही है और इसने मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप और कम्प्रेशन टेस्ट भी पास किए हैं, जिससे मुश्किल हालात में भी इसकी मजबूती बनी रहती है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...