Tech
दुनिया का पहला 165Hz 2K डिस्प्ले वाला फोन, नया रोबोटिक आर्म कैमरा डिजाइन भी; 29 सितंबर को होगा लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO 16 इस महीने के आखिरी हफ्ते में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा Vivo के सब-ब्रांड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। इसके अलावा, टेक फर्म ने ये भी खुलासा किया है कि iQOO 16 देश म
लेखक Saket Singh Baghel44K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO 16 इस महीने के आखिरी हफ्ते में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा Vivo के सब-ब्रांड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। इसके अलावा, टेक फर्म ने ये भी खुलासा किया है कि iQOO 16 देश में तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये घोषणा iQOO और Samsung द्वारा ये बताए जाने के कुछ ही समय बाद आई है कि iQOO 16 में M16 ल्यूमिनेसेंट मटेरियल वाला सैमसंग का लेटेस्ट OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। स्मार्टफोन में रीडिजाइन्ड स्क्वायर-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल भी मिलेगा। ये ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा। फोन को अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कई बड़े कैमरा अपग्रेड्स देने के लिए टीज किया गया है।


