टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix आज यानी 4 सितंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Hot 70 Pro 5G लॉन्च कर रहा है। ये फोन Flipkart के जरिए सेल पर जाएगा, वहीं कंपनी इसे अपनी ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा सकती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके डिस्प्ले, रियर डिजाइन और कलर ऑप्शन्स से जुड़ी कई डिटेल्स रिवील कर दी हैं। बता दें कि Hot 70 Pro 5G पहले से ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में मौजूद है, हालांकि इसके इंडियन वेरिएंट के कुछ स्पेसिफिकेशन्स थोड़े अलग हो सकते हैं।