टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy S27 Pro स्मार्टफोन अगले साल ग्लोबल और इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। यह Samsung की Galaxy S सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसके साथ कंपनी स्टेंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा मॉडल भी लॉन्च करेगी। अपकमिंग Galaxy S27 Pro के लॉन्च से पहले काफी इन्फॉर्मेंशन ऑनलाइन सामने आ चुकी है। सैमसंग के इस फोन के लॉन्च में भले अभी दो से तीन महीने का वक्त है, लेकिन इसके इंडियन वेरिएंट को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान फोन के चिपसेट और परफॉर्मेंस से जुड़ी दूसरी जानकारी सामने आ गई हैं।