टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने जापान में ऑफिशियली Redmi Note 17 Pro Max 5G को पेश किया है। यह कंपनी के रेडमी नोट सीरीज का पहला Pro Max मॉडल है, जिसे 10,000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। शाओमी ने इस फोन में सिलिकन कार्बन टेक्नोलॉजी बैटरी दी है, जिसकी कैपेसिटी 10,000mAh है। Xiaomi का कहना है कि यह नॉर्मल यूज में फोन को तीन दिन का बैकअप ऑफर करती है। फोन 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मात्र 20 मिनट चार्जिंग में यह फोन पूरे दिन चल सकता है।