टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco X8 और Poco X8 Power की सेल भारत में शुरू कर दी गई है। 4 सितंबर को लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स मिड-रेंज हार्डवेयर से लैस हैं और कई कलर्स में मिल रहे हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में भारी कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है। Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी है, जबकि Poco X8 Power में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों डिवाइसेज में 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए गए हैं और ये Qualcomm के Snapdragon 6 सीरीज प्रोसेसर्स पर रन करते हैं।