Tech
10,000mAh और 9,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुए ये फोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco ने शुक्रवार को अपनी मिड-रेंज X8 लाइनअप में चौथे मॉडल के तौर पर Poco X8 Power भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को स्टैंडर्ड Poco X8 के साथ पेश किया गया है। ये दोनों नए हैंडसेट्स भ
लेखक Saket Singh Baghel42K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco ने शुक्रवार को अपनी मिड-रेंज X8 लाइनअप में चौथे मॉडल के तौर पर Poco X8 Power भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को स्टैंडर्ड Poco X8 के साथ पेश किया गया है। ये दोनों नए हैंडसेट्स भारत में हाल ही में आए Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लाइनअप में शामिल हो गए हैं। दोनों फोन्स जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Poco X8 Power दो कलर्स में आता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल तीन शेड्स में उपलब्ध कराया गया है। Power मॉडल 10,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है, वहीं Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन्स में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और अलग-अलग Snapdragon प्रोसेसर्स दिए गए हैं।


