टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 Pro Max 5G के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है, जिससे ये पुष्टि हो गई है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही देश में आने वाला है। कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, जिससे भारत में इसकी रिलीज की तारीख साफ नहीं है। Xiaomi ने इस हैंडसेट को अगस्त में चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया था, जहां ये 6.83-इंच के AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 10,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इंडियन वेरिएंट में भी ग्लोबल मॉडल जैसे कई स्पेसिफिकेशन्स होने की उम्मीद है।