Tech
10,000 रुपये तक महंगे हुए Samsung के फोन, Galaxy A और Galaxy F Series के दामों में उछाल: रिपोर्ट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने कथित तौर पर भारत में अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इस प्राइस हाइक का असर Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G पर पड़ा है। ये बदलाव अलग-अलग मॉडल्स और
लेखक Saket Singh Baghel17K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने कथित तौर पर भारत में अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इस प्राइस हाइक का असर Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G पर पड़ा है। ये बदलाव अलग-अलग मॉडल्स और स्टोरेज वेरिएंट्स के हिसाब से अलग है, जहां कुछ मॉडल्स के दाम दूसरों की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। सबसे बड़ा इजाफा ट्रेड-इन अलाउंस (TA) के साथ लिस्टेड चुनिंदा Galaxy A17 वेरिएंट्स में देखने को मिला है। लीक हुए एक प्राइस रिवीजन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, ये नए रेट्स 2 सितंबर (यानी आज) से ही प्रभावी बताए जा रहे हैं।


