Tech
10,000 mAh तक बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको अगले हफ्ते भारत में अपनी नेक्स्ट GEN पोको X8 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Poco X8 और पावरफुल Poco X8 Power मॉडल भी शामिल होने वाला है। दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले
लेखक Sameer Saini39K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको अगले हफ्ते भारत में अपनी नेक्स्ट GEN पोको X8 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Poco X8 और पावरफुल Poco X8 Power मॉडल भी शामिल होने वाला है। दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले क्वालिटी, परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलने वाला है।
हालांकि फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ रिपोर्ट्स में आने वाले स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। दोनों मॉडल में बड़ी OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जबकि X8 Power में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में काफी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।साथ ही अब रिपोर्ट्स में दोनों फोन की संभावित कीमत भी सामने आ गई है।


