टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। CMF Buds Neo ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स आज से भारत में पहली बार सेल के लिए अवेलेबल हो गए हैं। इन ईयरबड्स को 20 अगस्त को भारत में लॉन्च किया गया था, जो एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), स्पेशियल साउंड और कई स्मार्ट फीचर्स ऑफर करते हैं। इंटरेस्टेड बायर्स इन्हें ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ब्रांड के दूसरे रिटेल स्टोर्स के ज़रिए खरीद सकते हैं। ये ईयरबड्स अकेले 11 घंटे तक और केस के साथ कुल 52 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने के लिए रेटेड हैं।