धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष के 15 दिनों को पितृपक्ष कहा जाता है। हिंदू धर्म में ये दिन अपने पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए बेहद खास माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों किया गया श्राद्ध और पिंड दान सीधे हमारे पितरों तक पहुंचता है।
वैसे तो लोग अपने घरों या आसपास की नदियों पर श्राद्ध करते हैं, लेकिन बिहार के गया जी में पिंड दान का एक अलग ही पौराणिक महत्व है; माना जाता है कि वहां यह कर्म करने से पूर्वजों को सीधा मोक्ष मिलता है।