धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या हमारे हाथों की लकीरें समय के साथ बदलती हैं? इसका सीधा जवाब है, हां। यह उन चंद बातों में से है जिस पर सामुद्रिक शास्त्र और आधुनिक अनुभव दोनों पूरी तरह सहमत हैं। हमारी हथेली की रेखाएं कोई पत्थर की लकीर या पक्का टैटू नहीं हैं। ये जीवित रेखाएं हैं, जो समय, परिस्थिति और कर्मों के हिसाब से लंबी हो सकती हैं, टूट सकती हैं या उन पर नए निशान उभर सकते हैं।
आखिर रेखाएं क्यों बदलती हैं?