धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बात करते हैं, तो हमारे मन में सबसे पहली तस्वीर वासुदेव जी की उभर कर आती है। वो दृश्य जिसमें भयंकर बारिश और अंधेरी रात के बीच नन्हें बाल कृष्ण को एक टोकरी में सिर पर रखकर मथुरा से गोकुल की ओर ले जा रहे थे। उनके सामने उफनती विशाल यमुना नदी थी, लेकिन उसने भी भगवान के चरण स्पर्श करते ही उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दे दिया था।