धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी सिर्फ घर सजाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में कृष्ण की शिक्षाओं को अपनाने का दिन माना जाता है। इसलिए, जब आप कृष्ण जी की मूर्ति घर लाएं, तो इसे सिर्फ एक सजावटी चीज न समझें। कृष्ण जी के हर रूप का अपना अलग महत्व है। आइए जानते हैं कि इस जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) आपके घर और पूजा के तरीके के हिसाब से कौन सी मूर्ति सबसे अच्छी रहेगी।