धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 4 सितंबर को देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2026) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को हुआ था। वैसे तो हर साल जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि होती ही है, लेकिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग हमेशा नहीं बनता। इस साल यह शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है।