Religion
Janmashtami 2026: व्रत में सात्विक भोजन क्यों है जरूरी? समझें उपवास के सही नियम और परहेज
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में व्रत का मतलब सिर्फ भूखा रहना या खाना छोड़ना नहीं है। इसे शरीर, मन और विचारों को संयम में रखने का एक बेहद खास तरीका माना गया है। लेकिन, व्रत में सात्विक भोजन क्यों किया जाता है इसके ब
लेखक Shraddha Pandey16K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में व्रत का मतलब सिर्फ भूखा रहना या खाना छोड़ना नहीं है। इसे शरीर, मन और विचारों को संयम में रखने का एक बेहद खास तरीका माना गया है। लेकिन, व्रत में सात्विक भोजन क्यों किया जाता है इसके बारे में कम लोग जानते होंगे। चलिए इस आर्टिकल में हम सात्विक भोजन का महत्व समझेंगे।
सात्विक भोजन ही क्यों?
एक कहावत है कि "जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन।" सात्विक खाना बहुत ही शुद्ध, सादा और पचने में हल्का होता है। व्रत का मुख्य उद्देश्य भगवान की भक्ति, पूजा-पाठ और मंत्र जप में मन लगाना होता है। अगर हम ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या भारी खाना खा लेंगे, तो शरीर में आलस आएगा और ध्यान भटकेगा। सात्विक आहार हमारी इंद्रियों को शांत रखता है और मन की चंचलता को कम करके एकाग्रता बढ़ाता है।



