धर्म डेस्क, नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन बाद ही है। ऐसे में कान्हा के भक्तों में कमाल का उत्साह देखने को मिल रहा है। भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि आते ही हर गली-मोहल्ले में कन्हैया लाल की के जयकारे गूंजने लगते हैं। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और ठीक रात 12 बजे अपने प्यारे बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाते हैं। पूजा की तैयारी लोगों ने अभी से शुरू कर दी है। चलिए जानते हैं छप्पन भोग के साथ श्रीकृष्ण को और क्या-क्या चीजें चढ़ाई जाती हैं।